लोकसभा चुनाव अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी क्या फैसला राहुल गांधी का अगले 24 घंटे में

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल दो सीटें अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस बना हुआ है. सूत्रों के मुताबिक से खबर है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रियंका गांधी केवल चुनाव प्रचार करेंगी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की राहुल गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कल तक फैसला आ सकता है। इसके पहले खबर मिली थी कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अमेठी और रायबरेल सीटों से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ये भी कहा जा रहा था कि इन सीटों पर उम्मीदवारी के ऐलान से पहले प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे

राहुल गांधी को पिछले चुनाव में अमेठी से मिली थी हार

2019 के चुनावों में बीजेपी से कांग्रेस राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें मोदी सरकार मे मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था। वो वायनाड सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं। 2022 के चुनाव में गौरीगंज और अमेठी से समाजवादी पार्टी अपने दो विधायक बनाने में कामयाब हो गयी थी जबकि सलोन सीट पर बहुत ही मामूली वोटों से हार गई थी। अमेठी में बीजेपी की सर्कार अपने तीन विधायक बनाने में सफल रही थी।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

Ahoi Ashtami 2024: अहोई आठें अष्टमी कब है ?

अहोई आठें अष्टमी व्रत को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं कठोर उपवास र…