बिहार नीट पेपर लीक सुनवाई टली मास्टरमाइंड राकेश रंजन उर्फ़ रॉकी गिरफ्तार

बिहार में नीट पेपर लीक मामले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि नीट पर सुनवाई अगले गुरुवार तक के लिए टाल गया है। अब नीट की सुनवई अगले गुरुवार यानि 18 जुलाई को सुनवाई की जाएगी। जोकि 11 जुलाई को चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली तीन जजों की बिच आज नीट विवाद पर सुनवाई होने वाली थी।

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन (रॉकी) को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश रंजन को बिहार के पटना में गिरफ्तार किया गया था। CBI को अदालत से राकेश रंजन की 10 दिन की हिरासत मिली है। कोलकाता और पटना में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद अस्वीकार्य दस्तावेज बरामद हुए थे।

नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी की भूमिका
रॉकी का नाम राकेश रंजन है जो रांची में होटल चलाता है। रॉकी संजीव मुखिया का भांजा है। नीट पेपर लीक होने के बाद उसको हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ लगया था। पटना और रांची के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के अनुसार , राकेश रंजन उर्फ रॉकी संजीव मुखिया का बड़ा राजदार है। NEET पेपर लीक होने के बाद रॉकी ने उसका जवाब तैयार करने के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। झारखंड में रॉकी संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। पटना और रांची के MBBS स्टूडेंट्स को सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था जानकारी के अनुसार , रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सॉल्वर्स के बारे में रॉकी से अहम जानकारी मिल सकती है। सीबीआई को अदालत से राकेश रंजन की 10 दिन की हिरासत मिली है।इससे पहले अमन सिंह हुई थी CBI को यह सफलता अमन सिंह की गिरफ्तारी के बाद मिली है। CBI ने अमन को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया था। अमन सिंह, पेपर लीक कांड में रॉकी का खास आदमी बताया गया था। दोनों के गिरफ्तारी के बाद CBI को अब नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है .रॉकी को रिमांड पर लेने के बाद CBI की टीम अब संजीव मुखिया की को लेकर पूछताछ करेगी।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In Bihar
Comments are closed.

Check Also

Ahoi Ashtami 2024: अहोई आठें अष्टमी कब है ?

अहोई आठें अष्टमी व्रत को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं कठोर उपवास र…