दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में उतरेंगे उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ।

मुख़्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कल संगम में डुबकी लगाई और गंगा पूजन किये थे। आज दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनावी रैली करके बीजेपी केलिए प्रचार करेगी। दिल्ली चुनाव में पूरा जोड़ लगा दिया हैं। दूसरे राज्य में बीजेपी पक्ष के बने मुखयमंत्री चुनाव प्रचार में उतर गए हैं।

आज मुख़्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की रैली निकलेगी किराड़ी ,कड़ोल बाग और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में आज 3.30 मिनट से शुरवात करेगी। मुख़्यमंत्री योगी का प्रथम रैली किराड़ी के प्रेम मंदिर दुर्गा चौंक पर जनशभा होगी। किराड़ी के बाद कड़ोल बाग विधानसभा क्षेत्र के देवगनर और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के पंखा रोड में जनशभा होगी।

उतर प्रदेश के मुख़्यमंत्री कुल 14 विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे। 14 विधानसभा क्षेत्र शाहदरा , बिजवासन, घोंडा, द्वारका, उत्तम नगर ,राजेंद्र नगर , पालम इत्यादि इन सभी सीटों पर चुनाव रैली करेंगे। इससे पहले उत्तराखंड में बने बजेपी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में दो विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रैलियां की थी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्‍ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र और करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्‍मीदवारों के समर्थन में शामिल हुए थे । दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा के पक्ष में आयोजित रोडशो में शामिल हुए थे।

रोडशो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के जन-जन की यही पुकार” डबल इंजन सरकार चुनेंगे’ इस बार और आगे उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को दिखाकर सत्ता में आई थ। आम आदमी पार्टी पर वार करते हुए कहा था की उसने भ्रष्टाचार करने के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया हैं। अब सभी लोग केजरीवाल और उनकी पार्टी की असलियत को पहचान चुके हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक तक को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी करावल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी कपिल मिश्रा के पक्ष में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतिम चरण में रैली करेंगे। नरेंद्र मोदी की दिल्ली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में पहली रैली 29 जनवरी को उत्तर पूर्वी दिल्ली में होने वाली हैं। दूसरी चुनावी रैली 31 जनवरी को दिल्ली के द्वारका में होने वाली हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी रैली 2 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगी। विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रचार का समय 3 फरवरी की शाम 5 बजे तक की है ।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगयी डुबकी , महाशिवरात्रि को मुख्य स्नान को लेकर क्या हैं तैयारी ?

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में गंगा ,यमुना पर स्थित प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान क…