रांची में सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज किया पुलिसकर्मियों ने CM आवास के घेराव के दौरान

झारखंड की राजधानी रांची में आज असिस्टेंट पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर ही जमकर लाठीचार्ज किया है। असिस्टेंट पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास की ओर बढ़ने लगे थे जिन्हें रोकने में विवाद बढ़ गया था और पुलिसवालों ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज कर दिया है। 2 जुलाई से सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आज सीएम आवास की ओर कूच कर रहे थे प्रदर्शनकारी . इस दौरान प्रदर्शनकारी असिस्टेंट पुलिसकर्मियों को रोकने की कोशिश की पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश में गहम-गहमी बढ़ गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया । इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं इस तस्वीर में प्रदर्शनकारी एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर गिराते हुए दिख रहे है।
सहायक पुलिसकर्मी का लम्बे समय से प्रदर्शन
गौर करने योग्य है कि सहायक पुलिसकर्मी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसके पहले भी सहायक पुलिसकर्मी विशेष सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। सहायक पुलिसकर्मी की बहाली उस वक्त की थी जब तत्कालीन सरकार रघुवर दास के साल 2017 में हुई थी। बात ये है की झारखंड राज्य के 12 नक्सल प्रभावित जिलों से कुल 2500 सहायक पुलिसकर्मियों की साल 2017 में नियुक्ति की गयी थी। सरकार ने उस वक्त 10 हजार का मानदेय तय किया गया था। इसके साथ ही सहायक पुलिसकर्मी के पद पर बहाल हुए अभ्यर्थियों को तीन साल बाद परमानेंट करने की बात कही गई थी। लेकिन अबतक किसी को परमानेंट नहीं किया गया बहाली किये गए 3 वर्ष पूरे होने के बाद भी। इसी वजह से राज्यभर के 2500 पुलिसकर्मी हैं जो हड़ताल पर चले गए है इस दौरान जमकर लाठीचार्ज हुआ है।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In Jharkhand
Comments are closed.

Check Also

Ahoi Ashtami 2024: अहोई आठें अष्टमी कब है ?

अहोई आठें अष्टमी व्रत को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं कठोर उपवास र…