पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि।

former pm manmohan singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए है। मनमोहन सिंह 92 साल की उम्र में 26 दिसम्बर 2024 गुरुवार की रात को अंतिम सांसे ली थी यह अंतिम सांसे Delhi AIIMS में ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्रीजी की अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया है। पुरे देश नम आँखों से विदाई दी। मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई में मौजूद थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, , गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. बता दे की 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और कई दिग्गज ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दिए थे ।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई :- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई के लिए आज सुबह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व पीएम के आवास पर पहुंचे थे । आवास से दिवंगत पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में ले जाया जाएगा था । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में करीब एक घंटे तक रखा गया था। यहाँ पर कांग्रेस कार्यकर्त्ता और आम जनता ने भी दर्शन किया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी थी। नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कांग्रेस कार्यालय से निगम बोध घाट ले जाया गया था जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अंतिम संस्कार में निगम बोध घाट मनमोहन सिंह की अंतिम विदाई में मौजूद थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे और निगम बोध घाट लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी मौजूद थे , भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल समेत कई विदेशी मेहमानों ने भी निगम बोध घाट पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल :- कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कहा की ‘भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। मनमोहन सिंह एक अच्छे नेता थे और एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उनको एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया था वह मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।

अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र :- नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास के प्रभारी अबेद एलराज़ेग अबू जाज़र ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सर्धांजलि दी सहानुभूति व्यक्त किया कहा ‘हम आज कांग्रेस पार्टी और भारत के लोगों, सभी मित्रों और परिवार के प्रति एक बुद्धिमान व्यक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री और एक अर्थशास्त्री के निधन पर अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूँ ।

Load More Related Articles
Load More By Mili Patwey
Load More In National
Comments are closed.

Check Also

महाकुंभ में 60 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगयी डुबकी , महाशिवरात्रि को मुख्य स्नान को लेकर क्या हैं तैयारी ?

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में गंगा ,यमुना पर स्थित प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के स्नान क…