
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनावी फैसला सामने आया था। जिसमें बीजेपी कुल 48 सीटों पर जित हासिल की हैं लेकिन अब तक मुख़्यमंत्री का चेहरा अभी तक फाइनल नहीं हो पाया हैं। अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जोरों पर है। मुख़्यमंत्री की रेस में तमाम बड़े विधायक के नाम चल रहे हैं।
दिल्ली के अगला मुख़्यमंत्री कौन PM मोदी करेंगे तय। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश के दौरे पर गए थे वो वापस आ गए है। बीजपी के नेताओं को प्रधानमंत्री वापस लौटने का इंतजार था। अब शपथग्रहण से पहले सीएम के चेहरे पर जल्द फैसला करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। दिल्ली को अगला मुख़्यमंत्री 19 या 20 को मिला सकता हैं।
क्योंकि शपथग्रहण 19 या 20 तक होने की सम्भावना हैं। इन जीते हुए विधायक का नाम चर्चा में मुख्यमंत्री पद के लिए शिखा राय, रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा और आशीष सूद जैसे नाम शामिल हैं। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे पाहले है। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख़्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। जोकि दो बार के विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। मुख़्यमंत्री पद के महिला नाम है शिखा राय का जो तीन बार से विधायक हैं। इस बार ग्रेटर कैलाश सीट से उन्होंने कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया है। मुख़्यमंत्री पद के महिला नाम है रेखा गुप्ता आरएसएस के बैकग्राउंड से हैं। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं हैं. दिल्ली नगर निगम में तीन बार की पार्षद चुकी हैं।